बरेली, फरवरी 12 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-530बी (बरेली-मथुरा मार्ग) को छह लेन में चौड़ा करने का फिलहाल सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में दी। सांसद नीरज मौर्य ने भमोरा और देवचारा के बीच संयुक्त बाईपास, आंवला तहसील के प्रभावित किसानों को मुआवजा तथा भमोरा-आंवला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए सर्विस रोड व अंडरपास निर्माण को लेकर सवाल उठाए थे। मंत्री ने बताया कि भमोरा-देवचारा-खेड़ा संयुक्त बाईपास का निर्माण कार्य जारी है। भूमि अधिग्रहण के तहत स्वीकृत 111.04 करोड़ रुपये में से 73.68 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। अंडरपास और स्लिप रोड निर्माण की भी पुष्टि की गई है। सांसद ने कहा कि सड़क विकास के साथ प्रभावित किसानों को समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.