मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- देहाती फिल्मों के अभिनेता देव शर्मा व उनके पुत्र आबकारी विभाग इंस्पेक्टर विनोद शर्मा के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग में बीएचडब्ल्यू पद पर नोकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया गया है। कस्बे के मोहल्ला उत्तरी भटवाड़ा निवासी प्रवीण कुमार पुत्र ओमप्रकाश द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें में कहा है कि मेरे पिता सैनी बाजार में वन्दना टेलर्स के नाम से दुकान करते है। दुकान पर मनोज शर्मा पुत्र देवशर्मा व देवशर्मा कपडे सिलाई के लिए आते जाते थे। मनोज शर्मा आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। मनोज शर्मा ने मेरे पिता से कहा कि मेरा एक साथी स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी है ओर स्वास्थ्य विभाग में एक बीएचडब्लू का पद रिक्त है। जिसके लिए मेरे दोस्त ने मुझ...