देहरादून, फरवरी 1 -- Weather 1 Feb: जनवरी में सामान्य से अधिक तापमान और बारिश की भारी कमी के बाद अब फरवरी पसीने छुड़ाने की तैयारी में है। देश में फरवरी में मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहने और बारिश कम होने का अनुमान है। हालांकि उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 7 जिलों में बारिश और पांच जिलों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और हरिद्वार में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मैदान...