मुरादाबाद, दिसम्बर 5 -- मुरादाबाद। देहरादून स्टेशन पर छह दिसंबर से 11 दिसंबर तक लोको पिट साइडिंग एवं रेलवे ब्रिज के रखरखाव के लिए किए जा रहे काम के कारण कई ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा। पूर्व में जारी सूचना में संशोधन करते हुए मंडल ने तीन ट्रेनों के संचालन व मार्ग में बदलाव किया है। 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पांच नवंबर की जगह अब पांच दिसंबर से परिवर्तित मार्ग गजरौला, मेरठ सिटी, सहारनपुर होकर चलाई जाएगी। 14119 कानपुर-देहरादून एक्सप्रेस आठ से 10 दिसंबर तक देहरादून के स्थान पर सात दिसंबर से नौ दिसंबर तक लक्सर स्टेशन तक संचालित की जाएगी। 14114 देहरादून-सुबेदारगंज एक्सप्रेस आठ दिसंबर को देहरादून स्टेशन से विलंब से चलने के बजाय लक्सर स्टेशन से रि-शेड्यूल कर संचालित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...