देहरादून, दिसम्बर 25 -- मसूरी। संवाददाता देहरादून से मसूरी तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसका समापन गढ़वाल टैरेस पर किया गया। प्रतियोगिता में तीन दर्जन से अधिक साइकिलर्स ने प्रतिभाग किया। गढ़वाल टैरेस पहुंचने पर साइकिल रैली का स्वागत एसडीएम राहुल आंनद व पर्यटन अधिकारी हीरा लाल ने किया। इस मौके पर प्रथम आये नमन को साइकिल दी गई। द्वितीय रहे रियाज को 31 सौ, नकद व तृतीय आये शुभा मल्ला को 21सौ नकद पुरस्कार दिया गया। एसडीएम राहुल आनंद ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर देवभूमि पैडलर्स विनायक गिरी व सहयोगी उज्जवल गौड़ व ध्रुव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...