हरदोई, दिसम्बर 13 -- हरपालपुर। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के बेहटा रम्पुरा गांव निवासी संतोष 30 वर्ष उत्तराखंड राज्य के देहरादून में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात देहरादून से गांव वापस आया था। शनिवार की सुबह घर के अंदर कमरे शव रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। परिजनों ने बताया कि संतोष की शादी 7 वर्ष पूर्व बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के पासनामऊ गांव निवासी संध्या से हुई। पत्नी के साथ के विवाद होने के चलते लंबे समय से पत्नी के मायके से वापस न आने पर वह लगातार परेशान रह रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को मौके से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्या...