देहरादून, जनवरी 20 -- देहरादून। देहरादून सिटीजन फोरम की ओर से बुधवार को नागरिक प्रशासन संवाद किया जा रहा है। इसमें आम जनता की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही खुले में कूड़ा जलना, सड़कों की बदहाल स्थिति, पार्किंग की समस्या समेत कई मुद्दों पर बात होगी। आयोजक जगमोहन मेंहदीरत्ता, अनूप नौटियाल ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...