चकराता (देहरादून), जनवरी 5 -- New Wedding Rules in Dehradun: 14 जनवरी से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। इस बीच देहरादून जिले के चकराता में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि वेडिंग प्वाइंट में शादी नहीं करने के साथ महिलाओं को गहने पहनने की सीमा तय करने और शादी में बीयर और फास्टफूड पर बैन रहेगा। यह फैसला खत सिलगांव में लिया गया है। फैसला नहीं मानने वाले परिवार पर एक लाख रुपए का अर्थदंड लगाने का निर्णय लिया गया। खत सिलगांव के सदर स्याणा तुलसी राम शर्मा ने बताया कि बैठक में शादी समारोह के लिये नियम तय किए गए हैं। जिनमें खत की कोई भी शादी वेडिंग प्वाइंट में नहीं की जाएगी। यह नियम 30 जून 2026 के बाद लागू होगा। कहा कि कि निर्धारित तिथि के बाद कोई व्यक्ति वेडिंग प्वाईट में शादी या भोज करता है तो उसमें गांव के लोग सम्मिलित नहीं होंगे। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.