विकासनगर, जून 7 -- परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को देहरादून-यमुनोत्री मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायाता नियमों के उल्लंघन पर 15 वाहनों के चालान किए गए जबकि यात्रियों को ले जा रहे एक वाहन को सीज कर दिया। एआरटीओ अनिल सिंह नेगी ने बताया कि दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर रोज अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारी, यातायात नियमों का उल्लघन में 15 वाहनों का चालान किया गया। जबकि एक कैंपर वाहन को सीज कर दिया गया। जिसमें यात्रियों को ले जाया जा रहा था। बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.