उन्नाव, मार्च 29 -- सुमेरपुर। देहरादून में कानून की पढ़ाई कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। तहसील बीघापुर क्षेत्र के मानपुर मजरा मनिकापुर गांव के रहने वाले रामहर्ष सिंह का तेईस वर्षीय बेटे मृत्युंजय की देहरादून में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। मृत्युंजय देहरादून के पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई कर रहा था। वर्तमान समय में फाइनल ईयर का छात्र था। शुक्रवार रात यूनिवर्सिटी कैम्पस स्थित अपने हास्टल से बाहर दोस्तों से मिलने जा रहा था। हास्टल के गेट से बाहर निकलते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मृत्युंजय घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान शनिवार मौत हो गई। मृतक अविवाहित मृत्युंजय दो भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई सौरभ सिंह झारखंड यूनिवर्सिटी में नौकरी कर रहा है। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.