देहरादून, जून 19 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार यानी आज से तीन दिनी प्रवास पर देहरादून पहुंच रही हैं। वे शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में अपना जन्मदिन भी मनाएंगी। वे इस दौरान राष्ट्रपति निकेतन में 132 एकड़ भूमि में बन रहे अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला रखेंगी।योग दिवस के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी मुर्मु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति निकेतन में पार्क का शिलान्यास करने के साथ यहां आम लोगों के प्रवेश का विधिवत शुभारंभ भी करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति निकेतन को 24 जून से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 21 को राष्ट्रपति मुर्मु पुलिस लाइन में योग दिवस के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी।ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट देहरादून में वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर गुरुवार से लेकर शनिवार तक यातायात डायवर्ट रहेगा। ऋषिकेश की तरफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.