बेगुसराय, दिसम्बर 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। रजाकपुर के मजदूर की मौत देहरादून में गुरुवार की रात हो गयी। वह रजाकपुर निवासी दामोदर राय का 42 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार राय था जो सपरिवार देहरादून में ही रहता था। वहीं मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। घटना की सूचना उसकी मां और पिता को दूरभाष से मिली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की शाम वह ठेला लेकर जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बस ने ठोकर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे देहरादून के कंडिशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इधर, देर रात तक उसके घर नहीं आने पर परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की। पुलिस ने सुबह में इसकी सूचना घरवालों को दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया। पत्नी बबीता देवी पर तो म...