रामनगर, फरवरी 5 -- रामनगर, संवाददाता। अंकिता भंडारी प्रकरण पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आठ फरवरी को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए महिला एकता मंच ने गुरुवार को रामनगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। सरस्वती जोशी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और आम जनता की कोई सुरक्षा नहीं है। एक तरफ समाज के दरिंदे महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर रहे हैं तो दूसरी तरफ जंगली जानवर आम इंसानों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने अंकिता भंडारी की हत्या में शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा देने, जंगली जानवरों से इंसानों, फसलों और मवेशियों की सुरक्षा की मांग की। यहां उषा पटवाल, धना तिवारी, दुर्गा देवी, कुसुम, ललित उप्रेती, किशन शर्मा, मुनीष कुमार, परवीन सैनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.