देहरादून, सितम्बर 16 -- देहरादून में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही हो गई। शहर में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा में अतिवृष्टि से कई दुकानें बह गईं और कई होटल मलबे में दब गए। कुछ लोग लापता भी बताए जा रहे है। शहरभर में भी रात से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जनपद में रेड अलर्ट जारी किया है। मौजूदा हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12वीं तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही रेस्क्यू टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग और राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल से मिली जानकारी के बाद देहरादून जिले में सोमवार देर रात अलर्ट जारी किया गया। इसके तहत देहरादून जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को 16 सितंबर को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- देहरादून में बादल फटने से तबाही,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.