देहरादून, जनवरी 9 -- देहरादून के पटेलनगर थाना पुलिस ने संस्कृति लोक कॉलोनी से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। यह पिछले दो साल से नाम बदलकर और फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे यहां रह रही थी। महिला के पास से कई फर्जी दस्तावेज और एक बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुआ है। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुबेदा बेगम (40 वर्ष) पुत्री सादिक मियां निवासी बांग्लादेश बताया। इसने करीब चार साल पहले कोविड काल के दौरान उसने अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया था। दो साल पश्चिम बंगाल में रहने के दौरान उसने वहां के निवासी कौशर शाह से निकाह कर लिया। करीब दो साल पहले वह अपने पति के साथ देहरादून आई थी। उसका पति दुबई में काम कर रहा है और वह यहां घरों में झाड़ू-पोछा कर अपना गुजारा कर रही थी।मददगारों पर गिरेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.