देहरादून, फरवरी 21 -- रायपुर रोड स्थित दुग्ध संघ देहरादून परिसर में प्रदेश के पहले 'आंचल कैफे प्लस' शुरू हो गया। इसका शुभारंभ काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि उपभोक्ताओं को आंचल दूध और उससे निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले व्यंजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कैफे की स्थापना की गई है । उन्होंने इसे विभाग का सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे आंचल ब्रांड को नई पहचान मिलेगी और भविष्य में अन्य जनपदों में भी ऐसे कैफे खोले जाएंगे। कैफे के संचालन के लिए तरूण एन्टरप्राईजेज कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। कहा कि यह पहल रोजगार सृजन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। वर्तमान में यहां 20 लोगों को रोजगार दिया गया है, जिनमें 80 प्रतिशत स्थानीय नागरिक हैं । सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए कैफे में 4 मूक-बधिर (दिव्यांग) व्यक्तियों...