देहरादून, मई 2 -- देहरादून में गुरुवार को जमकर मारपीट का मामला सामने आया। कार नाली में फंसने से लगा जाम दो पक्षों में विवाद और खूनी संघर्ष में बदल गया। बंजारावाला के मोनाल एंक्लेव के पास इस दौरान जमकर मारपीट हुई। पत्थर फेंककर कारें तोड़ी गईं। एक पक्ष से भीड़ इकट्ठा हो गई। उसने दूसरे पक्ष के लोगों को जमकर पीटा। सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। तब स्थिति संभली और भीड़ मौके से हटी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करया गया है। पुलिस के मुताबिक बुल्लावाला का एक परिवार गुरुवार को भारूवाला में शादी में आया था। दोपहर करीब सवा तीन बजे बंजारावाला में मोनाल एंक्लेव के पास से गुजरते वक्त इनकी कार का टायर नाली में गिर गया। इस वजह से मौके पर वाहन नहीं चल पाए। आरोप है कि जाम में फंसे कुछ लोगों की जिनकी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.