देहरादून, दिसम्बर 31 -- फोटो...... - कांग्रेस के पहले सांसद महावीर त्यागी की 126वीं जयंती पर उन्हें याद किया -त्यागी रोड और सहस्त्रधारा चौक का नामकरण महावीर त्यागी चौक के नाम पर हो देहरादून। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नागरिक संगठन और संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से आयोजित गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने कांग्रेस के पहले सांसद महावीर त्यागी को कामों को याद किया। इसके साथ ही सभी ने उनकी याद में त्यागी रोड और सहस्त्रधारा चौक का नामकरण महावीर त्यागी चौक करना दून वासियों के सम्मान का प्रतीक होगा। बुधवार को निजी होटल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की ओर से स्वतंत्रता सेनानी और पहले कांग्रेस सांसद महावीर त्यागी की 126वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। कार्यक्रम में महावीर त्यागी के नाती सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनिल नौरिया भी शामिल थे। ...