देहरादून, मई 22 -- उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाले इंसेटिव वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। जिसका संज्ञान लेते हुए शासन ने मेडिकल कॉलेज व अस्पताल प्रबंधन को सख्त हिदायत जारी की है। दरअसल,आयुष्मान योजना में मरीजों के इलाज के बदले राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों को क्लेम का भुगतान करता है। जिसका 15 प्रतिशत मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों में वितरित किया जाता है। लेकिन शिकायत मिली है कि मेडिकल कॉलेज व अस्पताल प्रबंधन इसमें जमकर मनमानी कर रहे हैं। मानकों के इतर किसी को ज्यादा तो किसी को कम भुगतान दिया जा रहा है। दून मेडिकल कॉलेज में कई कर्मचारियों ने प्राचार्य से इसकी शिकायत भी की है। इसी तरह की शिकायतें शासन भी पहुंची हैं। राज्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.