देहरादून, जून 2 -- उत्तराखंड के देहरादून में एक स्कूल की देखभाल करने वाले ने दो दिव्यांग (विकलांग) नाबालिग छात्रों का यौन उत्पीड़न किया है। यही नहीं उसपर इन छात्रों को पीटने का भी आरोप है। मामले का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय व्यक्ति को बच्चों की मां की शिकायत के आधार पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार,अपनी शिकायत में मां ने आरोप लगाया है कि उसके बच्चों को स्कूल के केयरटेकर ने पीटा और उनका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद,आरोपी के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए,पुलिस ने बच्चों को मेडिकल जांच के लिए भेजा और बाल कल्याण समिति को मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.