पिथौरागढ़, जून 25 -- पिथौरागढ़। सीमांत में देहदान का संकल्प लेने वाले लोगों का एक समूह पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आया है। डॉ. तारा सिंह ने बताया कि चंडाक क्षेत्र पहुंचकर लोगों ने विभिन्न प्रजाति के पौधो का रोपण कर हरियाली में खुशहाली का संदेश दिया। डॉ. सिंह ने कहा कि पेड़, पर्यावरण, धरा, व जल का सबसे बड़ा संरक्षणकर्ता है। यहां महेश चंद्र मखौलिया, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक, जय प्रकाश देवलाल, एचएस चौहान, डॉ. नीरज चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...