प्रयागराज, जनवरी 16 -- प्रयागराज संवाददाता वरिष्ठ कवि, आलोचक और संस्कृतिकर्मी राजेंद्र कुमार का 83 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उन्होंने एलनगंज स्थित अपने आवास पर गुरुवार रात करीब दो बजे अंतिम सांस ली। शुक्रवार को दोपहर में उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द कर अंतिम विदाई दी गई। सालभर से कैंसर से लड़ते-इलाज कराते राजेंद्र कुमार आगरा, मुंबई और दिल्ली में रहे लेकिन अंत के दिनों में कर्मभूमि प्रयागराज आ गए। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रशंसकों, साहित्य प्रेमियों का तांता लग गया। उनकी इच्छा के अनुसार समयानुसार उनका देहदान किया गया। घर से मेडिकल कॉलेज तक उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी विभागों के प्राध्यापक, छात्र-शोधार्थी, साहित्यकार, पत्रकार, तीनों लेखक संगठनों, कर्मचारी संघो...