रिषिकेष, नवम्बर 26 -- देहदान के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को एम्स ऋषिकेश में देहदान करने वाले लोगों के परिजनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा की विधा में देहदान का बड़ा महत्व है और देहदान से बड़ा दूसरा कोई धर्म नहीं है। बुधवार को संस्थान के मुख्य सभागार में आयोजित देहदान जागरूकता कार्यक्रम में देहदान को समाज के लिए महान संकल्प बताया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और संस्थान के अधिकारियों ने देहदान के प्रति बढ़ती स्वीकार्यता को मेडिकल की पढ़ाई के लिए जरूरी बताया। कहा कि विभिन्न धर्मों के लोग अब देहदान करने के लिए खुद ही आगे आकर संकल्प ले रहे हैं। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि शरीर त्यागने के बाद भी व्यक्ति देहदान कर समाज की सेवा करता है। संस्थान की डीन एकेडेमिक प्रो. जय...