रिषिकेष, मार्च 5 -- शहर की एक महिला ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और अनैतिक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने कानपुर निवासी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक महिला ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह यूपी स्थित कानपुर में आवास-विकास नंबर एक निवासी सार्थोक भट्टाचार्या के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। ससुर पोरेस भट्टाचार्य ने अनैतिक व्यवहार भी किया। नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सार्थोक, ससुर पोरेस और उनकी पत्नी दीपान्नीता के खिलाफ उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.