सहरसा, नवम्बर 19 -- सहरसा। काशनगर थाना द्वारा 100 लीटर अवैध देसी शराब एवं एक बाइक के साथ दो तस्कर को गिरफ़्तार किया गया।काशनगर थाना की दिवा गस्ती की टीम के द्वारा वाहन चेकिंग के क्रम में एक बाइक पर कुल सौ लीटर अवैध देशी शराब के साथ खगड़िया जिले के बैलदोर निवासी पिंकू शर्मा व मधेपुरा जिले के चिंदवारा निवासी मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।टीम में थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार, पुअनि बैजू शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...