हाजीपुर, जनवरी 29 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव से पुलिस ने बुधवार की देर शाम छापेमारी कर 40 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। जबकि घने आम के बगीचे एवं सरसों के खेत का लाभ उठाते हुए तस्कर भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के हरिश्चंद्र पासवान पिता स्व.बनवारी पासवान अपने घर पर शराब का अवैध कारोबार करता है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने सहायक अवर निरीक्षक संजीवन पासवान के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ छापेमारी दल गठन किया। जब छापेमारी दल उसके घर पर छापेमारी को गई तो एक व्यक्ति खेत में बोरा फेंक कर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए भरपूर प्रयास किया। किंतु वह घने आम के बगीचे एवं खेत होते हुए भाग चला। पुलिस ने फेंके गए बोरे की तलाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.