बलरामपुर, फरवरी 20 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के कलश चौराहे पर स्थित देसी शराब नंबर-दो की दुकान में बीती रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई, जिससे लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। घटना के समय दुकान पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिसके चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दुकान के प्रोपराइटर अनिल लाठ ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। अनिल ने कहा कि आग में 110 पेटी शराब, सरकारी स्टॉक रजिस्टर, डीडीआर, सीसीटीवी कैमरे, इनवर्टर व बैटरी के साथ करीब 10 हजार रुपये नकद जलकर खाक गया। आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस और तहसील प्रशासन को दे दी गई। इस सम्बन्ध में...