शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- जैतीपुर। गढ़िया रंगीन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे की पुरानी कोठी के समीप कस्बे के रणधीर को हिरासत में लिया जिसके पास से 48 सोल्जर मार्का देसी शराब के टेट्रा पैक बरामद हुए वही कुबेर गौटिया के रक्षपाल के परचून के खोखे से 14 देशी शराब टेट्रा पैक बरामद किए । थाना प्रभारी निरीक्षक हरकेश सिंह ने बताया दोनो आरोपियों हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...