कटिहार, दिसम्बर 5 -- कटिहार, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के झुलनिया मोड़ के समीप पुलिस ने सूचना पर एक ई रिक्शा को विदेशी शराब के साथ बरामद किया है। साथ ही चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की पहचान सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज निवासी मो. मुमताज के रूप में किया गया है। आरोपी के पास से 37.5 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। आरोपी को मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...