सीवान, जनवरी 24 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सहायक सराय थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम कल्याणपुर बाजार के समीप से 1 सौ 30 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक सवार धंधेबाज को पकड़ा है। पकड़ाया धंधेबाज थाने के ही उखई गांव निवासी रामबाबू कुमार है। जिसे पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम पुलिस को कल्याणपुर गांव के रास्ते बाइक सवार द्वारा भारी मात्रा में देसी शराब की खेत लाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। तत्पश्चात पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में नाटकीय ढंग से बाइक सवार धंधेबाज को 1 सौ तीस लीटर देसी शराब के साथ पकड़ लिया। इधर पुलिस ने पकड़ाए धंधेबाज से पूछताछ में मिली सुराग के आधार पर मामले की बारीकी पूर्वक जांच पड़ताल में जुटी है। ताकि इस...