दरभंगा, फरवरी 9 -- बहेड़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन लोगों को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान कुल 13.95 लीटर देसी शराब बरामद की गयी। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के बघरा गांव में छापेमारी के दौरान 12.250 लीटर देसी शराब के साथ सरिता देवी व कोमल देवी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में बहेड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं पुलिस ने बलिगांव से गणेश लालदेव को 1.750 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में बहेड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...