सीवान, नवम्बर 18 -- पचरुखी। थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम पचरुखी बलुआ टोला गांव से दस लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को पकड़ा है। पकड़ाए धंधेबाजों में जसौली गांव निवासी सुखल बसफोर व संतोष बसफोर शामिल हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को पकड़ाए दोनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया। पुलिस से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम पुलिस को बलुआ टोला में धंधेबाजों द्वारा भारी मात्रा में देसी शराब की खेप उतारने की गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ दोनों धंधेबाजों को पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.