हाजीपुर, फरवरी 5 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर थाने के पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी और गश्ती के दौरान देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार की शाम में रामपुर श्यामचंद पंचायत से 100 लीटर देसी शराब के साथ रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जाफराबाद टोंक निवासी पंकज कुमार पिता स्व. उपेंद्र राय को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने कारोबारी के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। जिस पर कारोबारी देसी शराब को लेकर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरा मामला रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 32 के सामने से 150 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत हाजीपुर भेज दिया। रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि ...