पूर्णिया, फरवरी 19 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में दर्जनों महिलाओं ने शराब बिक्री के खिलाफ कदम उठाते हुए एक शराब विक्रेता को शराब के साथ पकड़ लिया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर आरोपी शराब की गैलन छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद महिलाएं जब्त शराब की गैलन लेकर सीधे थाना पहुंच गईं। महिलाओं के शराब लेकर थाना पहुंचने से कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर ही शराब से भरे गैलनों को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं द्वारा लाए गए देशी शराब को जब्त कर लिया गया है तथा महिलाओं के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...