हाजीपुर, जनवरी 29 -- राघोपुर, संवाद सूत्र। राघोपुर थाने के पुलिस ने गुरुवार को चांदपुरा पंचायत से 15 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को शराब पीकर हंगामा कर रहे दो समेत तीन व्यक्ति को हाजीपुर जेल भेज दिया। राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि चांदपुरा पंचायत से एक घर पर छापेमारी 15 लीटर देसी शराब के साथ बोधी महतो पिता स्व. नेपाली महतो को गिरफ्तार किया है। वहीं शराब पीकर लोगों के साथ गाली-गलौज एवं हंगामा करने वाले व्यक्ति चांदपुरा पंचायत निवासी गणेश राय पिता हरेंद्र राय, प्रमोद महतो पिता हुलास महतो को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...