गाजीपुर, दिसम्बर 12 -- जमानिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम एक युवक को 45 पाउच देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी शराब को बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दरौली से होते हुए एक व्यक्ति पिठ्ठू बैग में शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा है। पुलिस टीम बहादुरपुर मोड़ नहर के पास पहुंची और घेराबंदी कर दबोच लिया। उसने अपना नाम आजम अंसारी निवासी बघनी, थाना मोहनिया, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार बताया। उसके पास से 45 पाउच देशी शराब बरामद हुई। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...