गया, जून 30 -- आमस थाना पुलिस ने चमरुआ टोला स्थित खैरा पोखर के पास छापेमारी कर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा रोके जाने पर युवक बाइक से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने ओवरटेक कर उसे पकड़ लिया।पुलिस जांच में उसके पास से 25 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली गई। गिरफ्तार युवक की पहचान औरंगाबाद बेलबिगहा निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.