हाजीपुर, फरवरी 7 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के पास से एक वैगनआर कार में लदा लगभग 400 लीटर अवैध देसी शराब सहित कार को जप्त कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष रविप्रकाश कर रहे थे। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मनियारपुर जाने वाली सड़क से कार से शराब ढोया जा रहा हैं। जिसको लेकर एसआई शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजा गया। पुलिस ने मनियारपुर के पास छापेमारी कर कार को जब्त कर लिया और मारुति कार में जूट बोरा में भरा लगभग 400 लीटर अवैध देसी शराब के साथ कार को जप्त कर लिया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गए। पुलिस जब्त मारुति कार के मालिक एवं कारोबारी को...