हाजीपुर, जनवरी 4 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर थाने की पुलिस और एलटीएफ की संयुक्त छापेमारी में थाने क्षेत्र के माइल के समीप से एक ऑटो पर लदा लगभग 600 लीटर अवैध देसी शराब जब्त किया। हालांकि धंधेबाज मौके से फरार गया। यह कार्रवाई शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर की गयी, पुलिस ने जब्त ऑटो और शराब को थाने में लाया। थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ऑटो पर लाद कर शराब ढोया जा रहा है। सूचना के आलोक में एलटीएफ के साथ एक टीम गठित कर छापेमारी की गयी पुलिस द्वारा पीछा करते हुए देख कर कारोबारी माइल के समीप ऑटो छोड़ कर फरार हो गया। तब तक पुलिस वहां पहुच गयी और ऑटो की तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के पॉलीथिन में पैककर जूट के बोरे में छिपा कर रखा गया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर ऑटो सहित शराब को थाना लाया और एफआईआ...