हाजीपुर, फरवरी 23 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम मद्य निषेध एवं उत्पाद थाने के सामने वाली गली में छापेमारी कर 31 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब तस्कर स्थानीय थाना क्षेत्र के पानी टंकी हॉस्पिटल रोड निवासी रामजी राय के पुत्र रवि कुमार बताया गया है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही हैं। यह जानकारी नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार दी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस को सूचना कि मद्य निषेध एवं उत्पाद थाना के सामने वाली गली में देसी शराब का बिक्री किया जा रहा है। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी किया। पुलिस ने उक्त स्थल से 31 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन...