हाजीपुर, जनवरी 29 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम में रुस्तमपुर पंचायत के भरत चौक के पास से 100 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर गुरुवार को हाजीपुर जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने एक बाइक भी जप्त की है। पुलिस द्वारा जप्त की गई बाइक के कारोबारी से कागज मांग किए जाने पर कारोबारी द्वारा नहीं दिया गया। रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि रुस्तमपुर पंचायत के भरत चौक के पास से 100 लीटर देसी शराब के साथ राघोपुर क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत निवासी दिनेश कुमार पिता कृष्ण देव राय को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी के एक बाइक भी जप्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...