अररिया, फरवरी 16 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र के कोशिकापुर वार्ड संख्या छह में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति संजीत शर्मा (25) पिता बेचन शर्मा है। रानीगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान संजीत शर्मा के पास से पांच लीटर देशी चलाई शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि संजीत शर्मा को पूर्व में भी शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...