छपरा, फरवरी 21 -- छपरा, हमारे संवाददाता । जिले में विगत 36 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए सघन छापेमारी अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही लगभग 13,775 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस दौरान 153.65 लीटर तैयार अवैध शराब जब्त की गई तथा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में की गई। उनके निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, सेवन एवं कारोबारियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर यह सफलता प्राप्त की। जब्त की गई शराब में 111.25 लीटर देसी शराब तथा 42.40 लीटर विदेशी शरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.