प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 19 -- पट्टी। थाना प्रभारी पट्टी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सचिन यादव वाहनों की चेकिंग के दौरान कलियनापुर नहर पटरी के पास से अभियुक्त दयाराम निषाद पुत्र लल्लन निषाद, निवासी ग्राम भौरियार थाना चांदा सुलतानपुर को चार देशी बम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...