प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 4 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर महराजगंज गांव निवासी तूफान पटेल के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की है। इसके बाद से तूफान पटेल फरार था। रविवार को चौकी इंचार्ज मनगढ़ ने शेखपुर से झारखंड मंदिर जाने वाले रास्ते पर दो देसी बम के साथ उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी बाइक एमबी एक्ट में सीज कर रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...