बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- मंसूरचक, निज संवाददाता। सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे वायरल हथियार लहराते युवक की वीडियो के आलोक में मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडे ने युवक को चिन्हित कर 15 दिसंबर को थाना क्षेत्र के बाजोपुर गांव निवासी राम आशीष चौधरी के पुत्र मंतोष कुमार पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपित किया था। गुरुवार की रात थानाध्यक्ष दलबल के साथ छापामारी करने पुनः बाजोपुर आरोपी मंतोष के घर पहुंचे वहां से मंतोष को गिरफ्तारी कर घर सर्च करने पर वायरल वीडियो में दिखाये गये हथियार को भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...