पूर्णिया, जनवरी 29 -- कसबा, एक संवाददाता।कसबा पुलिस ने बुधबार की सुबह गश्ती के दौरान एक युवक को एक देसीशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। मामले को लेकर बुधवार की संध्या एसडीपीओ टू राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था संधारण के लिए निरंतर गश्ती की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को सुबह तकरीबन 09:35 बजे गुप्त सूचना मिली कि गढ़बनैली बाजार में एक चप्पल दुकान के सामने लाल रंग का जैकेट पहने एक युवक अपने कमर में पिस्टल खोंसे खड़ा है। आवश्यक कार्रवाई के लिए कसबा थाना के पुअनि प्रिंस कुमार, पुअनि संजय कुमार एवं सशस्त्र बल के साथ गढ़बनैली बाजार पहुंचे। पुलिस गाड़ी को देखते ही युवक भागने का प्रयास किया जिसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के गढ़बनैल...