सासाराम, फरवरी 15 -- सासाराम, नगर संवाददाता। मुफ्फसिल पुलिस ने रविवार को अवैध देसी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक विधि विरूद्ध बालक को भी निरूद्ध किया गया है। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुरादाबाद गांव में छापेमारी की गई। इसके बाद सत्यम कुमार पिता स्व. सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...