बस्ती, जनवरी 26 -- बस्ती। कोतवाली बस्ती पुलिस ने रविवार को एक अदद देसी तमंचा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान काशीराम आवास निवासी मो. आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइन चौकी के सुरेंद प्रसाद, अजय कुमार सिंह व कांस्टेबल मनीष कुमार की टीम ने मिश्रौलिया पंप के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्ति की चेकिंग के दौरान अभियुक्त को रोक कर उसकी तलाशी ली। उसके पास से एक अदद देसी तमंचा 12 बोर बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्यवाई की जा रही है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...