मोतिहारी, अप्रैल 21 -- मधुबन,निसं। गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने देसी चुलाई के साथ सोमवार को एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी सिरौली ग्राम की बेवी देवी है। उसके घर से 65 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी है। इस मामले में अन्य तीन शराब कारोबारियों को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज की गयी है। बताया कि इस दौरान आरोपितों के घर में रखे करीब 6 सौ लीटर अर्द्धनर्मिति शराब(पॉश) को विनष्ट किया गया है। गिरफ्तार महिला शराब कारोबारी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.